चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें
आजकल सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी टिप्स तेजी से वायरल होते रहते हैं, लेकिन सभी टिप्स आपकी स्किन के लिए सुरक्षित नहीं होतीं।
लोग पिंपल सुखाने के लिए टूथपेस्ट लगाते हैं, लेकिन इसमें मौजूद तेज केमिकल्स चेहरे की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
नींबू बहुत ज्यादा एसिडिक होता है। इसे सीधे चेहरे पर लगाने से जलन, रैशेज हो सकते हैं और धूप में निकलने पर काले दाग पड़ सकते हैं।
बेकिंग सोडा स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म कर देता है, जिससे चेहरा रूखा, बेजान और सेंसिटिव हो सकता है।
शरीर के लिए बना लोशन भारी होता है। इसे चेहरे पर लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं और मुंहासे बढ़ सकते हैं।
बहुत गर्म पानी से चेहरा धोने पर स्किन की नमी खत्म हो जाती है, जिससे चेहरा रूखा हो जाता है और समय से पहले बूढ़ा दिख सकता है।
याद रखें कि चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा पतली और सेंसिटिव होती है।