सारा तेंदुलकर का शाही अंदाज

क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने सानिया चांदहोक के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ अर्जुन की बहन Sara Tendulkar भी अपने खूबसूरत लुक की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

सारा की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

बता दें, सारा ने मशहूर डिजाइनर Manish Malhotra की डिजाइन की हुई गुलाबी बंधनी साड़ी पहनी थी।

साड़ी के साथ उन्होंने हॉट पिंक सिल्क ब्लाउज पहना था, जिस पर जरदोजी वर्क और लटकन लगे थे।

सारा की साड़ी के बॉर्डर पर रेशम और जरी की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी, जो बेहद रॉयल लग रही थी।

अपने लुक को पूरा करने के लिए सारा ने मोतियों वाला भारी नेकलेस, मैचिंग झुमके और एक प्यारा सा मांग टीका कैरी किया।

उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टिंग करके आधा बंधा हुआ (हाफ-अपडू) स्टाइल दिया था।

मेहंदी से सजे हाथ, ढेर सारी चूड़ियां और एक बड़ी अंगूठी उनके लुक को और भी खास बना रहे थे।