संकट मुक्ति के लिए राम नवमी पर करें ये अचूक उपाय
पंचांग के अनुसार, इस साल राम नवमी 26 और 27 मार्च 2026, दोनों दिन मनाई जाएगी।
चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 प्रातः 11:48 बजे शुरू होकर अगले दिन 27 मार्च 2026 प्रातः 10:06 बजे तक रहेगी।
दोनों दिन पूजन का सबसे शुभ (मध्याह्न) समय सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा।
राम नवमी केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और मर्यादा की स्थापना का पर्व माना जाता है।
इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था और नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है।
पूजा के समय पीले पुष्प, पीले वस्त्र और पीले चंदन का तिलक अर्पित करने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है।
राम नवमी का व्रत करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
संकट से मुक्ति और विजय के लिए इस दिन श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक है।
संतान सुख के लिए रामलला का दर्शन, तुलसी माला अर्पित करना और श्रीरामचरितमानस का बालकांड पढ़ना शुभ माना जाता है।