गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए 5 फायदेमंद फल
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है और फल खाना इसका एक अच्छा तरीका है।
तरबूज में सबसे ज्यादा पानी होता है और यह कम कैलोरी वाला फल है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।
तरबूज में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो पाचन और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
खरबूजे में भी पानी की मात्रा अधिक होती है और इसमें विटामिन-A, विटामिन-C, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
खरबूजा त्वचा को निखारने और शरीर को ठंडक देने में सहायक होता है।
गर्मियों में आम का सेवन जरूरी है क्योंकि इसमें विटामिन-C, पोटेशियम और फाइबर होते हैं जो इम्यून और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।
लीची में विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन सुधारते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
लीची का सेवन त्वचा और बालों को पोषण देने में भी मदद करता है।
खुबानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायक हैं।
खुबानी खाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और इसमें प्राकृतिक निखार आता है।