बाजार से मीठे और रसीले संतरे कैसे चुनें?
संतरा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह विटामिन-सी, इम्यूनिटी और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
अक्सर बाजार से लाए गए संतरे खट्टे निकल जाते हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े कोई भी खाना पसंद नहीं करते।
मखाने, यानी फॉक्स नट्स, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होते हैं।
संतरा खरीदते समय उसे हल्का दबाकर देखें, मीठे संतरे थोड़े नरम होते हैं, लेकिन उंगलियों से दबकर पिचकते नहीं हैं।
अगर संतरा बहुत ज्यादा सख्त या कड़ा है, तो समझ लीजिए कि उसमें रस कम होगा और वह खट्टा हो सकता है।
जो संतरा हाथ में लेने पर भारी महसूस हो, उसमें रस की मात्रा ज्यादा होती है और वह मीठा होता है।
वजन में हल्के लगने वाले संतरे अक्सर अंदर से सूखे होते हैं या उनमें पर्याप्त रस नहीं होता।
जिस संतरे में कोई खुशबू न आए, वह अक्सर कच्चा होता है और स्वाद में फीका या खट्टा हो सकता है।
पके और मीठे संतरे का छिलका पतला और चमकदार होता है, जो रसदार होने की निशानी है।
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर के लिए हमेशा सबसे बेहतरीन और मीठे संतरे चुन सकते हैं।