Grok AI से अब नहीं हो पाएगी तस्वीरें एडिट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अब यूज़र्स अपनी तस्वीरों को AI चैटबॉट Grok से एडिट होने से ब्लॉक कर सकते हैं।
हाल ही में सारा तेंदुलकर की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें लोग Grok AI से बिना अनुमति एडिट करवा रहे थे।
Grok यूज़र्स की अपलोड की गई तस्वीरों को बदल सकता है, जिससे कई बार आपत्तिजनक इमेज भी बन गई थीं।
इस विवाद के बाद X ने नया ऑप्शन पेश किया है, जिससे यूज़र्स अपनी फोटो को Grok से एडिट होने से रोक सकते हैं।
यूज़र फोटो अपलोड करते समय एडिटिंग सेटिंग्स में जाकर टॉगल ऑन कर सकते हैं, ताकि कोई Grok को टैग करके फोटो एडिट न कर सके।
रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद का इंतजार हर किसी को रहता है, खासकर लड़कियों में अपनी तैयारी और लुक को लेकर काफी एक्साइटमेंट होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर कुछ यूज़र्स को iOS ऐप में इमेज और वीडियो अपलोड मेन्यू में दिखाई दे रहा है।
हालांकि X या xAI ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।