क्या सच में चाय पीने से रंग काला होता है?

बचपन में अक्सर कहा जाता है कि ज्यादा चाय पीने से इंसान काला हो जाता है, लेकिन विज्ञान का कहना कुछ और है।

वास्तव में चाय पीने से त्वचा के रंग पर कोई असर नहीं पड़ता। यह केवल एक पुरानी गलतफहमी है।

बहुत ज्यादा गर्म चाय पीने से होंठों पर हल्की पिगमेंटेशन या कालापन आ सकता है, लेकिन इसका चेहरे की स्किन से कोई लेना-देना नहीं है।

ब्लैक टी और ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

जरूरत से ज्यादा चाय पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो कब्ज का कारण बनता है।

चाय में अधिक चीनी का इस्तेमाल डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन भर में 2 से 3 कप चाय पीना सुरक्षित माना जाता है।