रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करने से क्या होता है?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान की वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
फिट रहने के लिए कई लोग जिम में भारी वर्कआउट करते हैं, लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है।
एक नई स्टडी के अनुसार हफ्ते में सिर्फ 150 मिनट की हल्की एक्सरसाइज भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
इसका मतलब है कि आप हफ्ते में 5 दिन सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
इतनी शारीरिक गतिविधि करने से लंबी उम्र और बेहतर सेहत मिल सकती है।
इससे खासकर दिल की बीमारियों का खतरा कम होने में मदद मिलती है।
आप तेज चलना, साइकिल चलाना, तैरना या डांस जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
जो लोग पहले बिल्कुल एक्सरसाइज नहीं करते थे, उन्हें भी थोड़ा चलना-फिरना शुरू करना चाहिए।
अगर आप हफ्ते में 300 से 600 मिनट एक्सरसाइज करते हैं तो फायदे और ज्यादा हो सकते हैं।