धूप में निकलने से पहले जान लें ये बातें
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर शुरू हो गया है।
पिछले कुछ दिनों से तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है और आगे और बढ़ने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में लापरवाही करने से हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए।
अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर और शरीर को ढककर ही निकलें।
धूप से आने के बाद तुरंत ठंडी जगह या AC में न जाएं, पहले शरीर को सामान्य होने दें।
इस दौरान पानी, नारियल पानी या ORS पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें।
हल्के ठंडे पानी से चेहरा और हाथ-पैर धोना फायदेमंद होता है।
साथ ही हल्का खाना खाएं और कॉटन के कपड़े पहनें, इससे शरीर ठंडा रहता है।