नींबू के पौधे में नहीं आ रहे फल? ये एक चीज़ बनेगी वरदान!
चाहे शिकंजी हो या साधारण नींबू पानी, गर्मियों में नींबू किसी वरदान से कम नहीं होता।
ऐसे में अगर आपने भी घर में नींबू का पौधा लगाया है और उसमें फल नहीं आ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा आसान उपाय लेकर आए हैं जिससे आपका पौधा फलों से लद सकता है।
यह घरेलू उपाय है बोन मील। बोन मील एक ऑर्गेनिक खाद है, जिसमें फॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
यह पौधे में फूल और फल आने में मदद करता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए पौधे की जड़ से थोड़ी दूर मिट्टी को हल्का-सा खोद लें। फिर उसमें 1–2 चम्मच बोन मील डालकर मिट्टी से ढक दें।
आप चाहें तो इसे पानी में घोलकर भी जड़ों में डाल सकते हैं। इस प्रक्रिया को साल में 2-3 बार दोहराएँ।
इसके साथ ही पौधे को रोज़ 6-8 घंटे धूप दें और जरूरत के अनुसार ही पानी दें।
बोन मील आपको आसानी से नर्सरी, गार्डनिंग स्टोर या ऑनलाइन मिल जाएगी।