अप्रैल के महीने में ही लोगों को कड़ी धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
डॉक्टरों ने गर्म हवाओं से बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी है। हालांकि, लू से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। प्यास लगे या न लगे, पानी पीना जरूरी है। साथ ही नींबू पानी, छाछ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें, ताकि शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहे।
घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। जितना हो सके कॉटन के कपड़े पहनें और हमेशा चेहरा ढककर ही बाहर निकलें।
तेज धूप में बाहर जाने से पहले कुछ हल्का खाकर निकलें। आप दही या फलों का सेवन भी कर सकते हैं।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक जितना हो सके घर से बाहर न निकलें। आंखों को गर्मी से बचाने के लिए सनग्लास जरूर लगाएं।
अगर चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, ज्यादा पसीना आना या पसीना न आना जैसी समस्याएं होने लगें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।