ज्यादा दही खाने के शौकीन हो जाएं सावधान! 

 गर्मियों में दही का सेवन लगभग हर घर में किया जाता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।  

दही में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होते हैं, पर इसकी ठंडी तासीर कुछ लोगों में कब्ज की समस्या पैदा कर सकती है।

अगर आप वज़न घटाना चाहते हैं, तो फुल-फैट दही या चीनी मिलाकर खाने से आपका मोटापा बढ़ सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार, अधिक दही खाने से शरीर में वात बढ़ सकता है, जो जोड़ों के दर्द का कारण बनता है।

गठिया या हड्डियों के दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए ज़्यादा दही का सेवन सूजन और दर्द बढ़ा सकता है।

रात के समय या बहुत खट्टा दही खाने से एसिडिटी और पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है।