क्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगती लू?

गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर उत्तर भारत में जहां तापमान 45-50 डिग्री तक पहुंच जाता है।

इस दौरान कई देसी नुस्खे अपनाए जाते हैं, जिनमें जेब में प्याज रखने का उपाय भी शामिल है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी गर्मी से बचाव के लिए सिर ढकने और प्याज रखने की सलाह दी, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।

ग्रामीण इलाकों में मान्यता है कि प्याज शरीर की गर्मी को कम करता है और लू से बचाता है।

लेकिन मेडिकल साइंस के अनुसार इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लू तब लगती है जब शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और पानी की कमी हो जाती है।

केवल जेब में प्याज रखने से शरीर के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ता।

हालांकि कच्चा प्याज खाने से शरीर को हल्की ठंडक मिल सकती है और पसीना नियंत्रित रहता है।

 लू से बचने के लिए पानी, छांव और सावधानी ही सबसे जरूरी उपाय हैं।