क्या चेहरे पर घी लगाना सही है?
भारतीय घरों में दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में घी का इस्तेमाल स्किन के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है।
ड्राई स्किन, जलन और दाग-धब्बों पर घी लगाने की सलाह आज भी दी जाती है।
भले ही कुछ लोग इसे पुराना तरीका मानते हों, लेकिन अब आधुनिक स्किन साइंस भी इसे महत्व दे रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार घी सिर्फ मॉइस्चराइज़र नहीं, बल्कि स्किन के कई स्तरों पर काम करता है।
इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड सूजन, लालिमा और जलन को कम करने में मदद करता है।
इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड सूजन, लालिमा और जलन को कम करने में मदद करता है।
साथ ही विटामिन ए और ई स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
यह स्किन के अंदर तक जाकर लिपिड्स की कमी पूरी करता है, जिससे हाइड्रेशन बेहतर होता है।
यह पोर्स बंद होने का खतरा कम करता है और सभी स्किन टाइप के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।