होममेड पैक से 10 मिनट में पाएं ग्लोइंग स्किन
गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा बेजान और डल हो जाती है। ऐसे में इन होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल करके आप त्वचा में निखार ला सकते हैं ..
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और त्वचा को तुरंत ठंडक प्रदान करता है।
कद्दूकस किया हुआ खीरा और दही मिलाकर लगाने से सनबर्न और टैनिंग में राहत मिलती है।
ताजा एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और चिपचिपाहट को कम करता है।
बेसन में चुटकी भर हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर लगाने से चेहरे की गंदगी साफ होती है और त्वचा निखरती है।
टमाटर का पल्प चेहरे पर लगाने से ओपन पोर्स को साफ करने में मदद मिलती है और त्वचा की रंगत सुधरती है।
पुदीने की पत्तियों को पीसकर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और थकान दूर होती है।