10,000 कदम चलने के चमत्कारी फायदे
नियमित रूप से इतने कदम चलने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है और मोटापा तेजी से कम होता है।
यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे हार्ट पेशेंटऔर हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी कम हो जाता है।
पैदल चलने से एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो तनाव, चिंता और डिप्रेशन को दूर रखते हैं।
रोजाना 10,000 कदम चलने वाले लोगो को रात में अधिक गहरी और सुकून भरी नींद आती है।
टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण है, क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखता है।
पैदल चलने से मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे सोचने की क्षमता और फोकस में सुधार होता है।
तेज चलने से फेफड़े अधिक ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं, जिससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है