धूप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही मात्रा में लगाना भी जरूरी है। आइए जानते हैं ‘Two-Finger Rule’ के बारे में..
यह नियम आपके चेहरे को सूरज की UV किरणों से बेहतर सुरक्षा देने में मदद करता है और पूरी तरह कवरेज सुनिश्चित करता है।
सनस्क्रीन को हथेली पर रगड़ने के बजाय चेहरे पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर समान रूप से फैलाएं।
‘Two-Finger Rule’ अपनाते समय कानों और गर्दन के पिछले हिस्से को भी अच्छी तरह कवर करना न भूलें।
अगर सनस्क्रीन ज्यादा लग जाए, तो उसे धीरे-धीरे थपथपाकर त्वचा में अच्छे से ब्लेंड करें।
इसे हमेशा मॉइस्चराइजर के बाद और मेकअप शुरू करने से पहले लगाएं।
दिनभर सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर 3 घंटे में इसी नियम के अनुसार सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए।