ईशा अंबानी ने पहनी 200 करोड़ की 'हीरे-जवाहरात' वाली साड़ी
मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी ने रेड कार्पेट पर शुद्ध सोने के धागों से बुनी साड़ी पहनकर खूब लाइमलाइट बटोरी।
इस आउटफिट को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया, जिसमें ‘पिछवाई’ मोटिफ्स और मॉडर्न स्कल्प्चरल केप का शानदार मेल दिखा।
डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन इस ब्लाउज में जड़े हैं, जो इसे इनहेरिटेंस और फॉर्म की एक लिविंग सरफेस बनाते हैं।'
ब्लाउज के पिछले हिस्से को एक ऐतिहासिक पीस निज़ाम के जूलरी कलेक्शन के शानदार सरपेच से सजाया गया था।
इस पूरे आउटफिट को तैयार करने में 1200 घंटे लगे, जिसे 50 से ज्यादा कारीगरों ने मिलकर बनाया।
ईशा के ब्लाउज और आउटफिट में कई जगहों पर हीरे जड़े थे, जिनमें नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन के गहनों की झलक भी दिखी।
ईशा के हाथ में क्रोशिया बैग के साथ एक ‘आम’ नजर आया, जो असल में कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा बनाया गया स्टील का आर्ट स्कल्प्चर था।
ईशा ने बालों में जो गजरा लगाया था, वह 150 घंटों में तैयार हुआ और कागज, तांबा व पीतल से बनाया गया था।