लंबे समय तक कैसे करें नींबू स्टोर

गर्मियों के मौसम में नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने और उनसे अधिक रस निकालने के लिए आज हम कुछ हैक्स शेयर करने वाले है:

नींबू खरीदते समय हमेशा पतले छिलके वाले नींबू चुनें, क्योंकि मोटे छिलके वाले नींबू की तुलना में इनमें रस अधिक होता है।

 नींबू काटने से पहले उसे हथेली से दबाते हुए किचन काउंटर पर रोल करें, ऐसा करने से उसके अंदर के रेशे टूट जाते हैं और रस आसानी से निकलता है।

रस निकालने से ठीक पहले नींबू को 10-15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें, इससे रस दोगुना निकलता है।

नींबू को सीधे फ्रिज में रखने के बजाय, उन्हें कांच के जार में पानी भरकर डुबोकर रखें ताकि उनकी नमी बनी रहे।

 पानी में डुबोकर फ्रिज में रखने से नींबू हफ्तों तक सूखे बिना बिल्कुल फ्रेश और रसीले बने रहते हैं।

जार में रखे नींबू का पानी हर दो-तीन दिन में बदलते रहें, इससे वे खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक चलेंगे।

रस निकालने के बाद छिलकों को फेंके नहीं, बल्कि उनका उपयोग नेचुरल क्लीनर बनाने के लिए किया जा सकता है।

नींबू के छिलकों को सिरके और पानी के साथ उबालकर एक प्रभावी सफाई स्प्रे तैयार करें जो चिकनाई हटाने में कारगर है।

नींबू का उपयोग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसकी खुशबू घर और किचन को भी महका देती है।