मदर्स डे पर क्या दें गिफ्ट?
हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है, जो इस बार 10 मई 2026 को है।
अगर आप भी मदर्स डे के अवसर पर माँ को कुछ अच्छा गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प साझा कर रहे हैं।
दिनभर की थकान मिटाने के लिए आप माँ को नेक और बैक मसाजर गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट उनकी थकान और मांसपेशियों के दर्द से राहत देने में मदद करेगा।
उनकी पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए आप फोटो फ्रेम, कुशन या मग पर फोटो प्रिंट करवाकर एक यादगार तोहफा दे सकते हैं।
माँ के काम को आसान बनाने के लिए आप एयर फ्रायर, मिक्सर या टोस्टर जैसे उपयोगी अप्लायंसेज गिफ्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा, आप उन्हें उनकी पसंद की सुंदर साड़ी, सूट या कोई स्टाइलिश आउटफिट गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे उन्हें खास होने का एहसास होगा।
इस खास दिन पर आप खुद उनके लिए उनकी पसंदीदा डिश बना सकते हैं या उन्हें बाहर डिनर पर ले जाकर सरप्राइज दे सकते हैं।
मदर्स डे को और भी खास बनाने के लिए उनके साथ शॉपिंग पर जाएं या उन्हें उनकी पसंदीदा जगह घुमाने ले जाएं।