क्या चावल खाने से सच में बढ़ता है मोटापा?

चावल भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है और देश के कई हिस्सों में लोग इसे रोजाना बड़े शौक से खाते हैं।

पूर्वी और दक्षिण भारत में मछली करी के साथ, जबकि उत्तर भारत में राजमा और दाल के साथ चावल काफी पसंद किया जाता है।

चावल को लेकर यह मिथक आम है कि इसे रोज खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।

असल में चावल शरीर को कार्बोहाइड्रेट के जरिए तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है।

इसमें कुछ मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद करता है।

ब्राउन राइस में फाइबर अधिक होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।

चावल में विटामिन B1, B3 और B6 जैसे जरूरी विटामिन्स भी पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म और नर्व सिस्टम के लिए फायदेमंद हैं।

इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, समस्या चावल खाने से नहीं बल्कि उसकी जरूरत से ज्यादा मात्रा और हाई-कैलोरी भोजन के साथ सेवन से होती है।