गर्मी में न्यूबॉर्न बेबी का ऐसे रखें ध्यान

शिशु को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए समय-समय पर स्तनपान कराते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

बच्चे को हमेशा हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनाएं, जिससे त्वचा को हवा मिलती रहे।

कमरे का तापमान सामान्य रखें और एसी या कूलर की सीधी हवा बच्चे पर न पड़ने दें।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चे को बाहर ले जाने से बचें, क्योंकि इस समय गर्मी और लू का असर ज्यादा होता है।

पसीने और रैशेज से बचाने के लिए बच्चे का डायपर समय-समय पर बदलते रहें।

शिशु को दिन में एक बार गुनगुने या ताजे पानी से नहलाएं या स्पंज बाथ दें।

मालिश के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें और मालिश के तुरंत बाद बच्चे को साफ कर दें।

बाहर ले जाते समय बच्चे को टोपी पहनाएं और सूती पतली चादर से ढककर रखें।

यदि बच्चा ज्यादा रो रहा हो, सुस्त लगे या बुखार जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।