मां बनने वाली हैं Karishma Tanna, बेबी शॉवर की तस्वीरें हुईं वायरल
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस के घर बेबी शॉवर का आयोजन हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस की गोदभराई की रस्म पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान करिश्मा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं ।
करिश्मा की गोल्डन और बेज टोन की साड़ी पर बारीक वीव पैटर्न और हल्का शिमरी टेक्सचर बेहद आकर्षक लग रहा था।
हेयरस्टाइल की बात करें तो करिश्मा ने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों का बन बनाया था, वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने बालों को पीछे की ओर सेट कर हाफ पिनअप लुक भी कैरी किया।
उन्होंने हैवी चोकर नेकलेस के साथ लंबा हार पहना था, जिसमें ग्रीन स्टोन डिटेलिंग की गई थी।
इसके अलावा बड़े झुमके, मांग टीका और हाथों में पहने गोल्ड कड़े उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।
गोदभराई समारोह में करिश्मा ने गोल्डन टोन की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी, जबकि उनके पति सिंपल व्हाइट कुर्ते में नजर आए।