बिस्‍सू मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुदूरवर्ती मोरी ब्लाक के जखोल गांव में बिस्‍सू मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मोरी ब्लाक के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- पौड़ी के विकास मार्ग में महिला वकील के घर में लगी आग

रवांई जौनसार क्षेत्र में बिस्‍सू मेले की शुरूआत 13 अप्रैल से हो गई थी। जिसके बाद गांव-गांव में मेले आयोजित होते हैं। जिसमें ग्रामीण मेहमानों का अतिथि सत्कार करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मेले में पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान शामिल हुए हैं।

More From Author

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर जा रहें युवक को ट्रक ने रौंदा

शादी को रुकवाने के लिए दुल्हे की पहले वाली पत्नी पुलिस को लेकर पहुंची