ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज में उमड़ी भीड़

ज्ञानवापी केस की शुरूआत होने के साथ ही अमूमन कम लोगों के साथ होने वाली जुमे की नमाज में महीने भर से शुक्रवार को लोगों का जमावजडा भी खूब लग रहा है। बीते शक्रवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने लोगों को अपने घरों के पास मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील की थी। अब फिर से शुक्रवार का दिन होने की वजह से किसी भी मामले की सुनवाई भले न हो लेकिन जुमा का दिन होने की वजह से लोगों की भीड़ को रोकने की पहल कमेटी और जिला पुलिस प्रशासन की ओर से की गई।

यह भी पढ़े-3 दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे राज्यपाल

दौलिया और मैदागिन से आने वाले रास्ते पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। एक बजे के बाद होने वाली नमाज के लिए दोपहर 12:30 बजे से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जो वाजु करके नहीं आये उन्हें ज्ञानवापी के सामने एक मकान में नमाज की प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है।दोपहर एक बजे नमाज के लिए मुफ्ती बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ज्ञानवापी पहुंचे और व्‍यवस्‍था का जायजा लेने के बाद नमाज की प्रक्रिया शुरू कराई।

More From Author

सीएम योगी का अखिलेश पर तंज

दो अधिकारियो को DM ने कर दिया सस्पेंड