दिल्लीवासी अब फ्री में कर सकेंगे अयोध्या का दर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी निशुल्क दर्शन कराएगी। उन्होंने कहा, अब दिल्ली के लोग भी राम जन्म भूमि अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे। केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि स्थल जाकर दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, दिल्ली में हम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चला रहे हैं। इसके तहत हम दिल्ली के लोगों को वैष्णो देवी, रामेश्वरम, द्वारकापुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा और वृंदावन समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा कराते हैं। अब हम दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी मुफ्त दर्शन कराएंगे।तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली वासियों को वातानुकूलित रेलगाड़ियों से ले जाकर तीर्थ स्थलों पर वातानुकूलित होटलों में ठहराया जाता है। इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।
अजिता अग्निहोत्री

More From Author

बिजली की सप्लाई ठप लोगों को परेशानी उठानी पड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *