Hardik Pandya Mahirka Sharma T20 WC 2026

Hardik Pandya ने Mahieka Sharma को बताया अपना Lucky Charm, T20 World Cup की जीत के बाद Video Viral

Hardik Pandya: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ज़रबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बता दें, इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत के साथ तीसरा विश्व कप अपने नाम किया। एक तरफ जहा इंडिया की जीत को लेकर देशभर में खुशी मनाई जा रही है. वहीं दूसरी और इंटरनेट पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड का माहिका शर्मा का एक क्यूट मोमेंट वाला वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। क्या है इस वीडियो में ख़ास, चलिए आपको बताते है।

Hardik Pandya और माहिका एक बार फिर दिखा प्यार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के माहिका साथ टीम इंडिया की जीत की ख़ुशी में डांस करते नज़र आ रहे है. इस दौरान दोनों को एक दूसरे में गले में हाथ डाले और टीम के साथ अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते भी देखा जा सकता है। बता दें, माहिका T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया और हार्दिक को सपोर्ट करने पहुंची थी. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाते नज़र आए हो. इससे पहले भी कई बार माहिका और हार्दिक पंड्या को एक साथ देखा जा चुका है.

माहिका को बताया अपनी पत्नी?

बता दें, मैच के बाद हार्दिक पंड्या का एक स्टेटमेंट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका अपना लक्की चार्म भी बताया। हार्दिक ने कहा ” जब से माहिका मेरे जीवन में आई है उसके सपोर्ट के बिना मैं यहां पहुंच सकता था. मेरे जितने में और मेरे आगे बढ़ने में माहिका मेरी टीम का सबसे इंपॉर्टेंट हिस्सा रही है. हम कितनी भी मेहनत करें लेकिन उनके समर्थन के कारण ही हम यहां है” इतना ही नहीं मीडिया से बातचीत के दौरान हार्दिक ने माहिका को अपनी पत्नी तक कह दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना होगा कि क्रिकेटर के इस स्टेटमेंट के बाद क्या हार्दिक और माहिका अपने रिश्ते को लेकर फैंस को कुछ गुड न्यूज़ देते है या नहीं।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही कमाए 13 करोड़

More From Author

T20 World Cup

T20 WC 2026: हार्दिक ने माहिका को कहा ‘मिसेज’, टीम इंडिया ने परिवार संग मनाया जीत का जश्न

Alpha Release Date

Alpha Release Date: कब होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ रिलीज़? नई डेट आई सामने