फरवरी महीने की शुरुआत होते ही दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी है, और अब कुछ ही दिनों में एयर कंडीशनर (AC) चालू करना पड़ सकता है।
लेकिन, जब आप सीजन की शुरुआत में AC चलाना शुरू करें, तो इन जरूरी कामों को न भूलें:
गर्मियों में AC चलाने से पहले उसकी हार्ड या सॉफ्ट सर्विस जरूर करवाएं। अगर हार्ड सर्विस में देरी हो रही हो, तो आप सॉफ्ट सर्विस खुद भी कर सकते हैं।
अगर आपके पास स्प्लिट AC है, तो उसके कंडेंसर और आउटडोर यूनिट को चेक करें। कंडेंसर को साफ करने के लिए तेज पानी की धार का इस्तेमाल करें।
लंबे समय से AC बंद पड़ा हो, तो उसमें गंदगी जमा हो सकती है, जिससे लीकेज की समस्या हो सकती है। इसलिए, AC को चालू करने से पहले ड्रेन पाइप और लीकेज चेक कर लें।
AC के स्टेबलाइजर को चेक करें कि वह सही से काम कर रहा है या नहीं। इसके साथ ही, AC के प्लग और तारों को भी चेक करें कि कहीं वे ढीले या कटे न हों।
AC को पहली बार चालू करते वक्त उसे फैन मोड पर चलाएं। इससे AC के अंदर की गंदगी बाहर आ सकती है और अगर कोई समस्या होगी तो बिना कंप्रेसर के आपको उसका पता चल जाएगा।