ईद पर ये 5 चीज़ें आपके लुक में लगा देंगी चार चाँद 

 रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद का इंतजार हर किसी को रहता है, खासकर लड़कियों में अपनी तैयारी और लुक को लेकर काफी एक्साइटमेंट होती है।

 अगर आप इस ईद पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन 5 ट्रेंडी एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती है.

 इस साल ईद के मौके पर 'फारसी सलवार' का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है, जो पारंपरिक लुक को एक नया स्टाइल दे रही है।

 मेहंदी लगे हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आजकल 'चांद' डिजाइन वाले एंटी-टार्निश हाथफूल काफी ट्रेंड में हैं।

अपने चटक रंगों और बारीक नक्काशी के लिए मशहूर कश्मीरी चूड़ियाँ सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

 सिंपल ड्रेस को भी हैवी लुक देने के लिए घुंघरू वाले लंबे कश्मीरी झुमके एक बेहतरीन 'स्टेटमेंट पीस' साबित हो सकते हैं।

 कश्मीरी चूड़ियों के साथ सिल्वर या गोल्डन घुंघरू वाले कंगन पहनने से हाथों को एक खनकती हुई खूबसूरती मिलती है।

 पारंपरिक कपड़ों के साथ कढ़ाई या मिरर वर्क वाला पोटली बैग न सिर्फ स्टाइलिश लगता है, बल्कि जरूरी सामान रखने के काम भी आता है।