इन लोगों के लिए नुकसानदायक है आंवला, अभी हो जाएं सावधान, वरना....
आंवला की तासीर ठंडी होती है और इसमें विटामिन-सी व एसिडिक तत्व मौजूद रहते हैं। लेकिन ज्यादा आंवला खाने से चक्कर आना, कमजोरी या बेहोशी की समस्या हो सकती है।
इसे खाली पेट खाने या आंवले का जूस पीने से एसिडिटी, पेट में जलन और गैस्ट्राइटिस जैसी समस्या हो सकती है।
खाली पेट खाने से बचे
आंवला ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। हाई बीपी वालों के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन लो बीपी मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज न खाएं
आंवला ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद करता है। लेकिन जो लोग डायबिटीज की दवाएं लेते हैं, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डायबिटीज की दवा लेने वाले मरीज रहें सावधान
आंवला ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को प्रभावित करता है। किसी भी सर्जरी से पहले इसे खाने से बचें.
सर्जरी से पहले आंवला न खाएं
आंवला खून को पतला करने का असर डाल सकता है। इसलिए अगर आपको हीमोफिलिया है या आप ब्लड थिनिंग मेडिसिन्स ले रहे हैं, तो आंवला कम मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।