प्रदूषण में भी रखें स्किन ग्लोइंग, अपनाएं ये 8 स्किनकेयर रूटीन
सर्दियों के साथ हवा की क्वालिटी गिर जाती है। सिर्फ सांस ही नहीं, आपकी त्वचा भी इससे बुरी तरह प्रभावित होती है।
इन 8 स्किनकेयर रूटीन को अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते है।
डीप क्लीनजिंग करे
चेहरे पर दिनभर की धूल और पसीना गहराई तक जम जाता है। सल्फेट-फ्री या चारकोल, ग्रीन टी वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें।
हफ्ते में 1–2 बार एक्सफोलिएशन करें
डेड स्किन हटाने से त्वचा सांस ले पाती है। AHAs या BHAs वाले हल्के एक्सफोलिएटर इस्तेमाल करें।
टोनर और एसेंस से स्किन बैरियर मजबूत करें
प्रदूषण से स्किन की नमी और सुरक्षा परत कमजोर होती है। विटामिन E, नायसिनामाइड या गुलाब जल वाला टोनर लगाएं।
फेस सीरम को रूटीन में शामिल करें
प्रदूषण फ्री रेडिकल्स बनाता है जो स्किन को बूढ़ा करते हैं। सुबह विटामिन C सीरम लगाएं। ग्रीन टी, रेसवेराट्रोल या फेरुलिक एसिड वाले सीरम भी अच्छे होते हैं।
मॉइश्चराइजर से हाइड्रेशन लॉक करें
मॉइश्चराइजर स्किन को पोषण और सुरक्षा देता है। ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड, ड्राई स्किन के लिए क्रीमी मॉइश्चराइजर चुनें।
सनस्क्रीन कभी न छोड़ें
स्मॉग के बावजूद UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। हर सुबह SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं। बाहर निकलते समय हर 3–4 घंटे में दोबारा लगाएं।
रात में स्किन को डिटॉक्स करें
रात के समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है। विटामिन E, रेटिनोल या नायसिनामाइड युक्त नाइट क्रीम लगाएं।अंदर से भी करें स्किन की सुरक्षा
बाहरी केयर के साथ अंदरूनी पोषण भी जरूरी है। एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे बेरीज, साइट्रस फ्रूट्स और नट्स खाएं। दिनभर में 8–10 गिलास पानी पीकर स्किन को हाइड्रेट रखें।