बदलते मौसम में बीमार होने से बचना है? तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ
खुले स्टॉल्स या पटरी पर बिकने वाली चीजों को न खाएं, इनमें बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा रहता है।
गंदे पानी की वजह से टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग हो सकती है, इसलिए बाहर की पानी-पूरी से परहेज करें।
धूप निकलने पर अचानक फ्रिज का ठंडा पानी पीना आपके पाचन को बिगाड़ सकता है और इम्यूनिटी कमजोर करता है।
बदलते मौसम में डाइजेशन धीमा हो जाता है, इसलिए ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने से पेट खराब हो सकता है।
सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप होती है, इसलिए एक साथ भारी कपड़े पहनने के बजाय लेयर (जैसे टी-शर्ट पर शर्ट या जैकेट) में कपड़े पहनें।
कोशिश करें कि घर का बना ताजा और हल्का खाना ही खाएं, जो आसानी से पच सके।
शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देने के लिए पर्याप्त नींद लें और थकान होने पर आराम करें।