सनस्क्रीन खरीदते समय इन गलतियों से बचें
स्किन में मौजूद मेलेनिन उसे सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने का काम करता है।
धूप के ज्यादा संपर्क में आने से स्किन टैनिंग की समस्या हो सकती है, इसलिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
हालांकि, गलत सनस्क्रीन का चुनाव त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
ऑयली स्किन पर हैवी या ऑयल-बेस्ड सनस्क्रीन लगाने से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स बढ़ सकते हैं।
विशेषज्ञ ऑयली स्किन वालों को जेल-बेस्ड सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
कुछ सनस्क्रीन में मौजूद खुशबू, अल्कोहल और केमिकल्स संवेदनशील त्वचा में जलन या खुजली पैदा कर सकते हैं।
सनस्क्रीन खरीदते समय सही SPF और PA रेटिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
कम SPF वाली सनस्क्रीन यूवी किरणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पाती, जिससे सनबर्न और टैनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
ड्राई स्किन वालों को मॉइस्चराइजिंग गुणों वाली और सेंसिटिव स्किन वालों को फ्रेगरेंस-फ्री सनस्क्रीन चुननी चाहिए।