ये टिप्स दिलाएंगी आपको कमर के दर्द से छुटकारा 

बढ़ती उम्र के साथ खासकर महिलाओं में कमर दर्द की समस्या आम होती जा रही है, जिसका कारण पोषण की कमी, कमजोर हड्डियां और खराब लाइफस्टाइल है।

लंबे समय तक बैठना, गलत पॉश्चर और एक्सरसाइज की कमी रीढ़ पर दबाव बढ़ाकर दर्द को बढ़ाते हैं।

कमर दर्द सिर्फ मांसपेशियों से नहीं, बल्कि कैल्शियम, विटामिन D और मैग्नीशियम की कमी से भी जुड़ा होता है।

इसलिए रोजाना की डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है।

अदरक और हल्दी सूजन कम करके दर्द में राहत देने में मदद करते हैं।

अंडा और रागी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन D का अच्छा स्रोत हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन K से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं।

डार्क चॉकलेट और अंगूर में मौजूद पोषक तत्व सूजन कम करने और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।

मछली और ऑलिव ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दर्द और सूजन को कम करते हैं, जबकि फर्मेंटेड फूड नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

साथ ही ज्यादा चीनी, नमक, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड से बचकर, नियमित एक्सरसाइज और सही पॉश्चर अपनाकर कमर दर्द को नियंत्रित किया जा सकता है।