पहले महीने से डिलीवरी तक, क्या खाएं और क्या नहीं?

प्रेगनेंसी के समय मां की सही डाइट बच्चे के बेहतर विकास और महिला के स्वास्थ्य के लिए नींव का काम करती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दौरान बच्चे के सही विकास के लिए क्या खाना चाहिए? आइए जानते हैं ..

पहली तिमाही (1–3 महीने) में बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी का विकास शुरू होता है, इसलिए फोलिक एसिड और आयरन जरूरी हैं।

इस समय हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज, दूध, दही, पनीर, फल और सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए।

दूसरी तिमाही (4–6 महीने) में बच्चे की हड्डियां और शरीर तेजी से विकसित होते हैं, इसलिए कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत बढ़ जाती है।

इस दौरान दूध, दही, पनीर, दाल, राजमा, चना, अंडे, सोयाबीन, हरी सब्जियां और फल खाना फायदेमंद होता है।

इस समय पालक, चुकंदर, खजूर, दाल, पनीर, अंडे, दूध, दही, फल और फाइबर वाली चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए।