सावधान! चेहरे पर सीधे बर्फ रगड़ना पड़ सकता है भारी

चेहरे पर बर्फ रगड़ते समय सावधान रहें, क्योंकि इसके फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हो सकते हैं।

बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाने से 'फ्रॉस्टबाइट' हो सकता है, जिससे स्किन लाल पड़ सकती है या छाले बन सकते हैं।

लंबे समय तक बर्फ रगड़ने से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है और स्किन रूखी हो सकती है।

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए डायरेक्ट बर्फ खुजली और जलन का कारण बन सकती है।

चेहरे की ब्लड वेसल्स ज्यादा ठंडक से फट सकती हैं, जिससे गालों पर लाल धब्बे पड़ सकते हैं।

अगर स्किन पर पसीना, गंदगी या मेकअप है तो बर्फ रगड़ने से ब्रेकआउट बढ़ सकता है।

लंबे समय तक बर्फ रखने से त्वचा सुन्न हो सकती है, जो ब्लड सर्कुलेशन के लिए ठीक नहीं है।

बर्फ को हमेशा साफ सूती कपड़े या रुमाल में लपेटकर ही चेहरे पर लगाएं।

बर्फ को हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं, एक जगह टिकाकर न रखें और लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।