दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा में से कौन है ज्यादा अमीर?

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है।

इसका टीजर और पहला गाना 'घर कब आओगे' पहले ही चर्चा में बना हुआ है, और अब फिल्म का दूसरा गाना 'इश्क द चेहरा' भी रिलीज हो चुका है।

इस गाने में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?

सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये है, और वे एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

वहीं, दिलजीत दोसांझ की कुल संपत्ति 172 करोड़ रुपये बताई जाती है, और वे पंजाबी सिनेमा के चौथे सबसे अमीर सिंगर हैं।

'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत, अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।

'इश्क द चेहरा' गाने में सचेत-परंपरा और दिलजीत दोसांझ की आवाज़ सुनाई देती है।