इन घरेलू उपाय से सर्दी-खांसी से तुरंत मिलेगा आराम
ठंड के मौसम में बच्चों को खांसी-जुकाम होना आम है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय उन्हें तुरंत आराम दिला सकते हैं।
सर्द मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ठंडी हवा के कारण सर्दी-खांसी जल्दी पकड़ लेती है।
बच्चों को हल्की भाप दिलाएं। इससे नाक खुलती है, सूजन कम होती है
और सांस लेना आसान हो जाता है।
डॉक्टर की सलाह से सेलाइन नेजल ड्रॉप्स डालें। यह नाक में जमा बलगम को निकालने में मदद करता है और बच्चे को राहत देता है।
एक कप दूध में आधा चम्मच हल्दी डालें और उबालें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कफ और खांसी कम करने में मदद करता है।
सोने से पहले एक चम्मच शुद्ध शहद देने से गले की खराश कम होती है
और खांसी में आराम मिलता है।
बच्चे को सोते समय सिर थोड़ा ऊंचा रखें। इससे गले और नाक का बलगम बाहर निकलता है और नींद बेहतर आती है।