Contact Lens पहनने वाले होली पर रहें सावधान!

होली में रंगों से खेलना मजेदार जरूर है लेकिन अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो ये मस्ती आपकी आंखों के लिए भारी पड़ सकती है।

डॉक्टर्स के मुताबिक कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना बेहद खतरनाक हो सकता है क्योंकि केमिकल रंग लेंस की सतह में चिपक जाते हैं और सीधे आंखों की कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

विशेषज्ञ बताते हैं कि बाजार में मिलने वाले रंगों में लेड, मरकरी और कांच जैसे बारीक कण मौजूद हो सकते हैं जो लेंस के जरिए आंखों में फंसकर जलन, इंफेक्शन और यहां तक कि कॉर्नियल अल्सर का खतरा बढ़ा देते हैं। 

अगर रंग लेंस के पीछे फंस जाए तो आंख की ऊपरी परत तक छिल सकती है और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

डॉक्टर्स की सलाह है कि होली खेलते समय कॉन्टैक्ट लेंस की जगह चश्मा पहनें क्योंकि चश्मा आंखों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।

अगर गलती से आंख में रंग चला जाए तो तुरंत लेंस निकालें, 10 से 15 मिनट तक साफ पानी से आंख धोएं और आंखों को बिल्कुल भी न रगड़ें। 

लेकिन अगर आंखों में रेडनेस, दर्द या धुंधलापन दिखे तो घरेलू नुस्खों के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि शुरुआती कुछ घंटे इलाज के लिए बेहद अहम होते हैं।