सिर्फ 2 मिनट में डिलीट होगी ChatGPT की पूरी हिस्ट्री,अपनाए ये आसान तरीका
आज के समय में ChatGPT का इस्तेमाल ऑफिस से लेकर स्कूलों तक बढ़ गया है। सभी लोग इसका उपयोग सवालों के जवाब पाने, ईमेल लिखने और अन्य कामों के लिए कर रहे हैं।
ChatGPT गूगल की तरह कई लिंक नहीं दिखाता, बल्कि आपके सवाल का सीधा जवाब देता है।
अगर आप ChatGPT पर पर्सनल सवाल पूछते हैं, तो आपको इसकी सर्च हिस्ट्री डिलीट करना आना चाहिए। अब जानते हैं कि इस हिस्ट्री को कैसे डिलीट करें।
अपने स्मार्टफोन में ChatGPT ऐप खोलें। ऊपर दाईं ओर दिए गए दो लाइनों (मेन्यू) पर टैप करें। यहां आपको अपनी चैट हिस्ट्री दिखेगी।
फोन पर ऐसे डिलीट करें हिस्ट्री
नीचे अपनी प्रोफाइल के पास दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। इसके बाद Data Controls पर जाएं। फिर Clear Chat History पर टैप करें। अब आपकी पूरी चैट हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।
आगे क्या करें?
वेब ब्राउज़र में ChatGPT खोलें। ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और Settings में जाएं।
वेब पर ऐसे डिलीट करें हिस्ट्री
इसके बाद General सेक्शन पर क्लिक करें। नीचे दिए गए Delete All Chats विकल्प पर क्लिक करें। अब आपकी पूरी चैट हिस्ट्री हट जाएगी।