दिल्ली में शुरू हुईं नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें, जानें रूट और किराया
दिल्ली में 40 साल बाद डबल डेकर बसों की फिर से शुरुआत हो गई है। इस बस में 63 यात्रियों की बैठने की व्यवस्था है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन इलेक्ट्रिक ओपन टॉप बसों को हरी झंडी दिखाई।
बता दें कि ये बसें रोज़मर्रा की ट्रांसपोर्ट सेवा नहीं, बल्कि हेरिटेज टूर के लिए हैं। इन बसों से दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का अलग अनुभव मिलेगा।
नई डबल डेकर बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं। बस का ऊपरी डेक खुला रहेगा, जिससे यात्री स्मारकों का नजारा अच्छे से देख सकेंगे।
इस बस में लाइव टूर गाइड भी होगा, जो यात्रा के दौरान प्रमुख जगहों के बारे में बताएगा।
रूट की शुरुआत प्रधानमंत्री संग्रहालय से होगी और इसके बाद कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, संसद भवन जैसी जगहों से गुजरेगी।
वयस्कों के लिए किराया 500 रुपये और बच्चों के लिए 300 रुपये रखा गया है। टिकट ऑनलाइन ऐप या काउंटर से बुक किया जा सकता है।
फिलहाल ये बसें सुबह और शाम चलेंगी, और आगे हॉप ऑन हॉप ऑफ मॉडल में बदल सकती हैं।