सोने से पहले न खाएं आइसक्रीम, वरना .... 

डिनर के बाद मीठा खाने का मन होना आम बात है, लेकिन रात में आइसक्रीम खाना धीरे-धीरे सेहत बिगाड़ सकता है।

 आइसक्रीम में काफी चीनी और फैट होता है। रात में मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण यह शरीर में चर्बी बढ़ाती है।

 यदि इसे रोज खाने की आदत बन जाए, तो वजन के साथ-साथ पेट का घेरा (Belly Fat) भी तेजी से बढ़ सकता है।

 ज्यादा चीनी की वजह से ब्लड शुगर लेवल अचानक घट-बढ़ सकता है, जिससे रात में बेचैनी या पसीना आ सकता है।

 शुगर का उतार-चढ़ाव आपकी गहरी नींद में बाधा डाल सकता है और आप सुबह थकान महसूस कर सकते हैं।

 ठंडी चीजें रात में खाने से गले में संक्रमण, खांसी और जुकाम की समस्या हो सकती है।

 साइनस या सांस से जुड़ी एलर्जी वाले लोगों के लिए रात में आइसक्रीम खाना काफी नुकसानदेह हो सकता है।

डायबिटीज, थायराइड या पाचन की समस्या होने पर रात की आइसक्रीम से पूरी तरह दूरी बनाना ही बेहतर है।