ज्यादा देर हेडफ़ोन्स न लगाए, वरना…

आज के समय में ChatGPT का इस्तेमाल ऑफिस से लेकर स्कूलों तक बढ़ गया है। सभी लोग इसका उपयोग सवालों के जवाब पाने, ईमेल लिखने और अन्य कामों के लिए कर रहे हैं।

आज के समय में इंसानों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हेडफ़ोन्स का बहुत अधिक इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कितने हानिकारक हो सकते हैं?

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) तेज़ आवाज़ से होने वाले नुकसान से बचने के लिए 60/60 का नियम अपनाने की सलाह देता है

जिसमें 60% से कम आवाज़ (वॉल्यूम) और 60 मिनट से कम समय तक हेडफ़ोन का इस्तेमाल करना चाहिए।

हेडफ़ोन्स बहुत कम दूरी से तेज़ आवाज़ सीधे कानों तक पहुंचाते हैं। लगातार तेज़ आवाज़ में सुनना या लंबे समय तक हेडफ़ोन लगाकर रखना, दोनों ही खतरनाक हो सकते हैं।

इसके अलावा, हेडफ़ोन्स अलग-अलग जगहों पर रखे जाते हैं, जिससे उन पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्यादा समय तक हेडफ़ोन्स का इस्तेमाल करने से चक्कर आना, कान में दर्द, और अत्यधिक ईयरवैक्स जमा होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेडफ़ोन्स का उपयोग कम से कम करें और आवाज़ को 60% से कम रखें। इसके साथ ही, वॉयस कैंसिलेशन वाले हेडफ़ोन्स का उपयोग करना अधिक सुरक्षित हो सकता है।