सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक्स, मिलेगी बेहतर नींद और दुरुस्त पाचन

रात में भारी खाना खाने से पेट खराब, गैस और नींद की समस्या हो सकती है।

ऐसे में सोने से पहले सही ड्रिंक लेने से पाचन बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है।

गर्म दूध पीना फायदेमंद माना जाता है, यह नींद के हार्मोन को सपोर्ट करता है।

दूध में घी मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

नींद न आने पर खाना खाने के बाद कैमोमाइल टी पीना अच्छा विकल्प है।

वजन घटाने के लिए इसबगोल को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

जीरा पानी भी फैट बर्न करने में मदद करता है और वजन घटाने में सहायक है।

हल्दी वाला दूध शरीर की सूजन कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

अगर पेट फूलता है या गैस बनती है तो अदरक का पानी पीना फायदेमंद है।