प्लास्टिक कप में चाय पीना हो सकता है खतरनाक

ऑफिस में ठेले से मिलती गरम चाय अक्सर पॉलिथीन या प्लास्टिक कप में दी जाती है।

एक्सपर्ट का कहना है कि गरम चाय में रसायन मिल सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पर प्लास्टिक में फ्थैलेट्स और बिस्फेनॉल जैसे हानिकारक तत्व घुल सकते हैं।

लंबे समय तक इन रसायनों के संपर्क से हार्मोन असंतुलन, बांझपन और टाइप-2 डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ एक्सपर्ट ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम में भी वृद्धि की बात करते हैं।

लगातार सिंगल-यूज़ प्लास्टिक कप का उपयोग शरीर में प्लास्टिक जमा कर सकता है।

एक्सपर्ट की सलाह है कि चाय हमेशा कांच, स्टील या मिट्टी के कप में ही पियें।