दुबई एयरस्पेस बंद होने से दुबई और अबू धाबी में फंसे कई भारतीय सितारे
जिससे दुबई और अबू धाबी जैसी जगहों पर उड़ानें रद्द हो रही हैं और एयरस्पेस बंद हो गया है।
कई बॉलीवुड और तमिल फिल्मी सितारे वहां फंसे हुए हैं। आइए जानते है इसमें किसका नाम शामिल है
अजीत कुमार दुबई में रेसिंग के काम के सिलसिले में फंसे हैं, लेकिन उड़ानें रद्द होने के कारण वापस नहीं लौट पा रहे। उनके मैनेजर ने बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
अभिनेत्री ईशा गुप्ता अबू धाबी में फंसी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त की, साथ ही बताया कि वे सुरक्षित हैं।
अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी दुबई से चिंता जताई और पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई, क्योंकि वे भारत वापस नहीं जा पा रही हैं।
तेलुगु अभिनेता विष्णु मांचू भी फंसे हुए हैं, लेकिन वे भारतीय एंबेसी के संपर्क में हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वहां के तनावपूर्ण हालात के बारे में बताया।