क्या है Eileen Gu की बुलबुले ड्रेस की खासियत?
फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला में एलीन गु अपनी यूनिक ड्रेस के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एलीन गु की ड्रेस को देखकर सभी कन्फ्यूज हो रहे हैं कि आखिर उनकी ड्रेस से बुलबुले कैसे निकल रहे हैं, जिसकी जानकारी अब खुद मॉडल ने दी है।
बता दें,एलीन गु एक चीनी-अमेरिकी फ्रीस्टाइल स्कीयर, फैशन मॉडल और ओलंपियन हैं।
एलीन गु की इस अनोखी बबल ड्रेस को बनाने में लगभग 15 हजार कांच के बुलबुले इस्तेमाल हुए हैं, जिन्हें 2550 घंटों में तैयार किया गया है।
ड्रेस के अंदर माइक्रोप्रोसेसर लगाए गए हैं और इन बुलबुलों को UV लाइट की मदद से ड्रेस पर जोड़ा गया है।
एलीन की यह ड्रेस फेमस डिजाइनर आइरिस वैन हर्पेन और कलाकार A.A. Murakami की मदद से बनाई गई है।
टेक्नोलॉजी की मदद से इस ड्रेस से असली बुलबुलों का एक ग्रुप लगातार बाहर निकलता है, जिससे ऐसा लगता है कि हवा में तैरते हुए बुलबुले खुद-ब-खुद बन रहे हैं।