Engaged S2 में एक साथ नजर आएंगे एल्विश और जिया

एक्ट्रेस जिया शंकर हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

पहले उनके और अभिषेक मल्हान की सगाई की अफवाहें उड़ी थीं, फिर एक मिस्ट्री मैन के साथ उनकी वायरल तस्वीर ने इन अफवाहों को और बढ़ा दिया।

अब एल्विश यादव ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह जिया का हाथ पकड़े हुए थे और उनकी अंगूठी पर सबकी नजरें गईं, जिससे सगाई की अफवाहें और तेज़ हो गईं।

हालांकि, इसके बाद सच सामने आया कि यह सब शो के प्रमोशन का हिस्सा था। शो का नाम 'एंगेज्ड सीजन 2' है, जो 14 फरवरी से शुरू हो रहा है।

 इस शो का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है, और यह शो जिओ हॉस्टर पर आएगा।

दोनों के करीबी सूत्रों ने बताया कि यह सिर्फ शो का हिस्सा है, और दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे।

'एंगेज्ड सीजन 2' शो में दोनों Gen-Z कंटेस्टेंट्स के साथ काम कर रहे हैं, जो अपने रिश्ते को टेस्ट करते हैं।

इससे पहले, जिया और एल्विश 'बिग बॉस ओटीटी' में भी साथ थे और अच्छे दोस्त बन गए थे।