प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10करोड़ फॉलोअर्स का रिकॉर्ड बनाकर दुनिया के पहले नेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2014में इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा शुरू की। तब से उनकी लोकप्रियता और डिजिटल छवि लगातार मजबूत हो रही है।
मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 43.2मिलियन, इंडोनेशिया के प्रबोवो 15 मिलियन और ब्राजील के लूला 14.4मिलियन फॉलोअर्स हैं।
सोशल मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक छवि और जनसंपर्क को मजबूत किया। जनता के साथ जुड़ने में यह एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुआ।
मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपने व्यक्तिगत जीवन के पहलू साझा किए। इस रणनीति से वे जनता के और करीब नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर कुल 1205पोस्ट किए हैं। उन्होंने किसी को फॉलो नहीं किया, लेकिन फॉलोअर्स 10करोड़ पार हो गए।
10 करोड़ फॉलोअर्स से मोदी विश्व स्तर पर डिजिटल युग के प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे हैं और लोकप्रियता के नए मुकाम पर हैं।