ज्यादा AC का इस्तेमाल पड़ सकता है आपकी सेहत पर भारी 

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच AC  अब जरूरत बन गया है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत पर असर डाल सकता है।

AC हवा की नमी कम करता है, जिससे शरीर बिना महसूस किए पानी खोने लगता है।

इससे सिरदर्द, त्वचा का सूखना और ध्यान में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अस्थमा मरीजों को ठंडी और सूखी हवा से गला सूखना, खांसी और सांस से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

गंदे AC से धूल और बैक्टीरिया फैलने का खतरा भी रहता है।

बार-बार गर्म और ठंडे माहौल में आने-जाने से टेंपरेचर शॉक और शरीर में जकड़न हो सकती है।

AC का तापमान कम से कम 24-26°C रखें, पानी पीते रहें और नियमित इसकी सफाई करवाएं।